अम्बिकापुर में कर्मचारियों ने ढोल-ताशे के साथ गुलाल लगाकर किया ख़ुशी का इज़हार, जानें क्या है वजह…

अम्बिकापुर।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 9 मार्च को पेश किये गए बजट में पुरानी पेंशन बहाली के निर्णय से कर्मचारियों में भारी उत्साह है। अम्बिकापुर के घड़ी चौक में कर्मचारी ढोल-ताशे के साथ नृत्य करते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इज़हार किये। कर्मचारियों पुरानी पेंशन बहाली पर मुख्यमंत्री का सहृदय आभार व्यक्त किया।

छतीसगढ़ टीचर एसोसियेशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा कर 2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों के जीवन मे हर्ष और उल्लास भर दिया है।। वर्ष 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों का जीवन दुखमय हो गया था लेकिन आज मुख्यमंत्री ने उस अंधकार को एक में दूर कर रोशनी से भर दिया है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रदेश के सभी कर्मचारियों की ओर से सहृदय आभार व्यक्त करते है।

छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ सीके मिश्रा ने पुरानी पेंशन बहाली के निर्णय को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन बुढापे का सहारा बनेगा। परिवार पेंशन भी मिल सकेगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2004 के बाद नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी नई पेंशन योजना के तहत आते है जिसमे अंशदायी पेंशन है जो पूरी तरह से शेयर पर आधारित है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश के कर्मचारी संघों द्वारा लम्बे समय से पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की जा रही थी।

Leave a Reply