IED ब्लास्ट…. सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा देने निकले थे…. तभी हुआ ब्लास्ट…. एक जवान शहीद….

IMG 20220314 152729 console corptech

नारायणपुर। IED ब्लास्ट में ASI शहीद हो गये। वहीं एक हेड कांस्टेबल घायल है। पुलिस पार्टी रोड निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए रवाना हुई थी। रोड सुरक्षा में निकले जवानों में दो जवान आइईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए है। इस घटना में आईईटीबीपी-53 बीएन की पार्टी के एएसआई शहीद हो गए है। वहीं एक अन्य जवान घायल है, जिनके उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईईटीबीपी-53 बीएन की एक पार्टी थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत सोनपुर से डोंगरीबेड़ा के मध्य रोड निर्माण कार्य की सुरक्षा हेतु निकली हुई थी।

इस दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट के चपेट में दो जवान आ गए। इस ब्लास्ट में एएसआई राजेन्द्र सिंह शहीद हो गए। वहीं हेड कॉन्स्टेबल महेश घायल है, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है। मामला सोनपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद इलाके में जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सोनपुर से ढोंडरीबेड़ा के मध्य रोड निर्माण का काम चल रहा है। इसी रोड निर्माण कार्य के लिए ITBP के जवान सुबह सुरक्षा देने के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान ये कैंप से रोड मे चल ही रहे थे। तभी अचानक एक जवान का पैर IED के ऊपर आ गया। पैर आते ही आईईडी जोर से ब्लास्ट हुआ। घटना के बाद तुरंत ही जवानों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। BDS की टीम मौके पर तलाश कर रही है। आशंका है कि मौके पर और भी आईईडी हो सकते हैं।

Leave a Reply