पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बेहद करीबी ने आखिरी चुनाव आने के समय में वर्तमान, CG मंत्री अकबर के साथ कॉंग्रेस का हाथ क्यू थामा

dcf87358 bc9a 42af 9331 e5286fb54151 console corptech

रमन सिंह को कवर्धा में तगड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के बेहद करीबी घनश्याम गुप्ता को अकबर ने थमाया कांग्रेस का हाथ

कवर्धा. अकबर ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को एक और तगड़ा झटका दिया है. रमन सिंह के गृह क्षेत्र कवर्धा का चुनावी प्रबंधन संभालने वाले घनश्याम गुप्ता को अकबर कांग्रेस में ले आये.

घनश्याम गुप्ता वरिष्ठ समाजसेवी और कंसोधन गुप्ता समाज के वरिष्ठ नेता हैं. घनशयाम गुप्ता अकबर के सामने समाज के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्हें अकबर ने कांग्रेस का तिरंगा गमछा और माला पहनाकर प्रवेश कराया.

घनश्याम गुप्ता रमन सिंह के किचन कैबिनेट का हिस्सा थे. वे जिले में समाजिक और आर्थिक मसलों पर रमन सिंह के सलाहकार की तरह देखे जाते थे. बताया जाता कि वे कवर्धा जिले में रमन सिंह की ओर से हर चुनाव में सारा आर्थिक प्रबंधन संभालते थे. इससे पहले अकबर कवर्धा में कई रमन के करीबियों को काँग्रेस में शामिल कराकर उनकी राजनीतिक ज़मीन को काफी कमजोर कर चुके हैं.

गुप्ता ने कहा कि वे कांग्रेस की रीति-नीति, भूपेश बघेल के कार्य और अकबर के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं. इस मौके पर अकबर ने घनश्याम गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र की जनता के लिए काम करने के लिए ततपर रहें. वे छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी नीतियों और कार्य को जन-जन तक और योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करें.

इस अवसर पर क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार तिवारी, मोहित माहेश्वरी, राजेश माखीजानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी और कंसोधन गुप्ता समाज के लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply