CG शिक्षा मंत्री मा. टेकाम ने कुशवाहा समाजिक भवन के लिए 15 लाख रुपए, का भूमि पूजन व शिलान्यास किया

बलरामपुर-बलरामपुर जिला अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर-वाड्रफनगर के वाड्रफनगर ब्लॉक में क्षेत्र के यशस्वी विधायक शिक्षा मंत्री ने कुशवाहा समाजिक भवन के लिए 15 लाख की सौगात दी थी जिसका भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया, जिससे कुशवाहा समाज के लोग काफी खुशी जाहिर करते हुए मा.मंत्री जी का बैंड बाजे के साथ पटाका फोड़कर जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया गया।

 प्राप्त जानकारी अनुसार वाड्रफनगर ब्लॉक में कुशवाहा सामाजिक भवन विधानसभा क्षेत्र के यशस्वी विधायक व शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 15 लाख के लागत का कुशवाहा सामाजिक भवन के लिए सौगात दी और भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सबसे पहले पूजा अर्चना कर भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इसके बाद मा. मंत्री श्री टेकाम का कुशवाहा समाज के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम लाल कुशवाहा ने फूल माला के साथ स्वागत किया, ज्ञान चंद कुशवाहा स्था. अध्यक्ष व समाज के लोगों ने मिलकर मा. मंत्री जी को साल व श्रीफल भेंट कर अभिवादन किया गया।

प्रेम लाल कुशवाहा अध्यक्ष ने कहा कि आज बड़े सौभाग्य की बात है जो हमारे बीच हमारे क्षेत्र के यशस्वी विधायक व शिक्षा मंत्री मा. डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हमारे कुशवाहा समाज के लिए पहली बार कुशवाहा सामाजिक भवन के लिए जो सौगात दिए थे आज भूमि पूजन कर शिलान्यास भी कर दिए हैं जिसे हम सभी समाज के लोग हृदय से आभारी हैं और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं यह भी कहा कि मंत्री जी क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं और विकास के लिए सौगात देते रहेंगे।

डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि आज जो कुशवाहा समाज के लोगों ने मांग की थी उसके लिए भूमि पूजन व शिलान्यास हुआ है, इसे तत्काल बनाया जाए ताकि लोगों की कोई भी सामाजिक कार्यक्रम करने में दिक्कत ना हो यहां उपस्थित सभी कुशवाहा समाज और सभी समाज का मैं आभारी हूं कि जो आप सभी लोगों ने मुझे इस लायक बनाकर मंत्री बनाया है तभी मैं आज आप लोगों का सेवा करने का अवसर मिला है इस पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी समाज के लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया है उसी का परिणाम है कि मैं आज मंत्री हूं यह आप लोगों का सहयोग से सेवा का अवसर मिला है मैं सभी के हितों का ध्यान रखता हूं सभी समाज के लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ।

कार्यक्रम उपस्थित मुख्य अतिथि क्षेत्र के यशस्वी विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री मा. डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, प्रेम लाल कुशवाहा कुशवाहा समाज अध्यक्ष, हरिहर प्रसाद यादव, अशोक जायसवाल जिला मंत्री प्रतिनिधि, रामविलास कुशवाहा, सियाराम कुशवाहा, गोपाल दास कुशवाहा, ज्ञान चंद कुशवाहा, अनिल कुशवाहा पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव, सदानंद कुशवाहा, शिव शंकर कुशवाहा, भोलानाथ कुशवाहा, राज कुमार कुशवाहा, त्रिलोकीनाथ कुशवाहा, अजय कुमार कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा एल्डरमैन, रघुनाथ कुशवाहा, कन्हाई राम कुशवाहा, ननकू कुशवाहा, सुखदेव कुशवाहा, बेचन कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, रमाशकर कुशवाहा, संजय कुशवाहा, रूप चंद कुशवाहा बीडीसी, अरुण कुशवाहा, शिवकुमार कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, श्रीमती फूलकुवर कुशवाहा, श्रीमती ललिता कुशवाहा, मिथलेश कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा बीडीसी, ओमप्रकाश कुशवाहा, मानिक राम कुशवाहा, रामजीवन कुशवाहा, शिवकुमार कुशवाहा, लालमन कुशवाहा, चरकू कुशवाहा, विवेक कुशवाहा, शिव शंकर यादव, जयप्रकाश जयसवाल ,खलील अहमद, मुन्ना अंसारी, नंदलाल श्यामले, देवनारायण मरावी, रामदेव जगते, चंद्रशेखर यादव, रामनारायण जगते, सशी सिंह, अश्वनी यादव, अमित यादव, उदय यादव, मनोज कुशवाहा, राजमन कुशवाहा, नंदू कुशवाहा जमई, अशर्फीलाल कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, दुर्गेश कुशवाहा, रूद्र प्रसाद कुशवाहा, मानिक चंद कुशवाहा, श्याम कार्तिक कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, नागेश्वर कुशवाहा, चित्रकूट कुशवाहा, कुशवाहा समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply