CG सुधर जाइए, नहीं तो कार्यवाही में देर नहीं लगेगी’, कलेक्टर की दो टूक :- शिक्षकों व कर्मचारियों को लेकर सख्त निर्देश..अफसरों को कहा, मुख्यालय में रहना, समय पर दफ्तर आना शुरू कर दें, नहीं तो
जांजगीर-चाम्पा / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जैजैपुर विकासखण्ड क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का अवलोकन किया। जनपद कार्यालय जैजैपुर में उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और समझाइश दी कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन तथा आम जनता के समस्याओं का निराकरण पहली प्राथमिकता है। यह तभी संभव है जब आप सभी अधिकारी अपने मुख्यालय में रहना और कार्यालयीन समय पर दफ्तर आना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही पारदर्शी और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। आपकी लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैं निगरानी कर रहा हूं। आप सुधर जाइए, नहीं तो कार्यवाही में देर नहीं लगेगी
कलेक्टर श्री सिन्हा ने जैजैपुर जनपद में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने राजीव गाँधी किसान न्याय योजना, राजीव गाँधी कृषि मजदूर भूमिहीन न्याय योजना, राजीव युवा मितान क्लब के गठन की जानकारी ली। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी और बीएमओ को निर्देशित किया कि कुपोषण के शिकार बच्चों को स्वस्थ बनाने विशेष अभियान चलाए। गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जाँच कर उनके स्वास्थ्य की जांच करें। कलेक्टर ने स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों को स्कूल, छात्रावासों, आश्रम, आंगनबाड़ी सहित स्वास्थ्य केंद्रों में क्वालिटी और कीमत देखकर क्रय करने के निर्देश दिय
उन्होंने पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड जारी करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौठानों मे संचालित गतिविधियों की जानकारी ली और यहां मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन जैसी गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत नल कनेक्शन, अमृत सरोवर योजना, धन्वंतरि मेडिकल दुकान, हाट बाजार संचालन, जाति प्रमाण पत्र बनाने, रोका-छोका अभियान की जानकारी भी ली। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को जर्जर सड़क को मरम्मत कराने और आरईएस विभाग को निर्माण कार्य समय पर करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष ध्यान दे और शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, किसानों से जुड़ी योजनाओं में लापरवाही न करें। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि आप सभी मुख्यालय में रहे और समय पर कार्यालय पहुचे। सरकारी कामकाज में मनमानी नहीं चलनी चाहिए। आम नागरिकों का कार्य समय पर होना चाहिए