गर्ल स्टूडेंट के कातिल का आप Live टेलीकास्ट देख पायेंगे,, अदालत ने सरकार से कहा

अदालत ने सरकार से कहा है कि गर्ल स्टूडेंट के कातिल की फांसी का लाइव टेलिकास्ट किया जाए

 मिस्र की एक अदालत ने सरकार से कहा है कि गर्ल स्टूडेंट नायरा अशरफ के कातिल की फांसी का लाइव टेलिकास्ट किया जाए। अदालत ने कहा- मासूम लड़कियों को खिलौना समझने वाले लोगों की सजा मिसाल बननी चाहिए। इस तरह की सोच रखने वालों की रूह कांपनी चाहिए।

नायरा अशरफ 21 साल की यूनिवर्सिटी स्टूडेंट थीं। 20 जून को काहिरा से कुछ दूर उनकी चाकू से हत्या की गई थी। दोषी का नाम मोहम्मद अदल है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट ने उसे सजा-ए-मौत सुनाई है। अदल यूनिवर्सिटी में नायरा का सीनियर था।

इस घटना के ठीक 3 दिन बाद यानी 23 जून को जॉर्डन में इसी उम्र की इमान राशिद का कत्ल किया गया था। उसका हत्यारा क्लासमेट था। पुलिस जब कातिल को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

नायरा का मामला एक नजर में

नायरा का कत्ल राजधानी काहिरा से 80 किलोमीटर दूर मनशूरा में किया गया था। कातिल को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले महीने अदालत में सुनवाई हुई। मोहम्मद अदल ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने कहा- नायरा से शादी करना चाहता था। उसने ऑफर ठुकरा दिया। गुस्से में मैंने उसका कत्ल कर दिया। दो दिन चली सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला दिया- अदल को सजा-ए-मौत दी जाए।

खास बात ये है कि नायरा के कत्ल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कातिल के कहने पर उसके एक दोस्त ने ही इसे शूट किया था। बाद में तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से यह कंटेंट यानी वीडियो हटा दिया गया।

Leave a Reply