जिला पंचायत सदस्य के पति का अपहरण, पुलिस की मिलीभगत से बीजेपी पर किडनैप का लगाया आरोप, संजय यादव बरगी विधायक, कांग्रेस नेता सौरभ शर्माा ने थाने में काटा बवाल

जबलपुर। कांग्रेस विधायक ने जिला पंचायत सदस्य के पति के अपहरण का सनसनीखेज आरोप लगाया है। जबलपुर जनपद पंचायत में रामेश्वर साहू कांग्रेस पार्टी से बुधवार को उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायकों के साथ पार्टी के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महापौर के साथ अन्य कार्यकर्ताओं का देररात को ओमती थाने में एक घंटे तक हंगामा चलते रहा। इधर कांग्रेस बीजेपी के इशारों पर अपरहण का आरोप लगाती रही उधर पुलिस ने अपरहण से इंकार करते हुए मामले की जांच का आश्वासन देते रही।image 2022 07 29T091137.350 console corptech

पाटन से बीजेपी विधायक अजय विश्नोई पर थाने से रामेश्वर साहू का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया गया। उन्होंने पुलिस की मिलीभगत से भाजपा नेताओं द्वारा किडनैप करने का भी आरोप लगाया।

बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के एक दिन पहले की घटना से इसे राजनीति की कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस ने भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए अपहरण का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने अपहरण के आरोप को नकार दिया। कांग्रेस विधायकों की शिकायत की पुलिस ने सिर्फ जांच का आश्वासन दिया है। मामला जबलपुर के थाना ओमती का है। थाने में देर रात को संजय यादव बरगी विधायक, कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा के अलावा अन्य मौजूद थे।

कांग्रेस का आरोप – सरकार के कहने पर विधायक अजय विश्रोई, विधायक इंदु तिवारी ने पुलिस के साथ मिलकर कांग्रेस के निर्वाचित जनपद उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू बंटू को अपने साथ उठाकर ले गए। जिसमें ओमती थाने की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ पक्षपात रवैया रहा है। भाजपा के द्वारा लोकतंत्र का गला घोंट गया है जिसमें ओमती पुलिस की मुख्य भूमिका रही।

वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने टिवटर पर लिखा कि बीजेपी के इशारों पर पुलिस ने किडनैप किया है

Leave a Reply