CG बालोद :- गला रेतकर महिला की हत्या, शारीर पर चोट के कई निशान, आरोपी पति से उसका तलाक को लेकर विवाद था, फरार हुआ , पुलिस जांच में जुटी

बालोद‎। अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम भालूकोन्हा में‎ पिछले 4 साल से घर में अकेली रह रही महिला की हत्या कर दी गई है। महिला के शरीर में चोट के कई निशान है, गले को धारदार हथियार से रेता गया है। वहीं सिर पर भी वार किया गया है। महिला की लाश घर के छत में पाई गई है। आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है और मामले की जांच कर रही है।

पूरा मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। अर्जुन्दा थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह नुरेशिया ने बताया कि, महिला का नाम 35 वर्षीय संध्या राजपूत है। जो भालूकोन्हा में पिछले 4 साल से अकेली रहती थी। पति से उसका तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके कारण संध्या अपने पति और मायके वालों से दूर भालूकोन्हा में अकेली रहती थी। घटना शुक्रवार रात की है। मृतका‎ के घर का दरवाजा खुला था। लाश‎ ऊपर छत में मिला है। जब मौके पर‎ टीम पहुंची थी तो लाश चादर से‎ ढंका था। अभी आरोपी को पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला किसी से ज्यादा बातचीत‎ नहीं करती थी। घर में अकेली रहती‎ थी। पुलिस के अनुसार अज्ञात‎ आरोपी ने सुबह 4 से 5 बजे के‎ बीच या देर रात को घटना को‎ अंजाम दिया है। भालूकोन्हा के‎ जिस घर में महिला पिछले‎ तीन-चार साल से निवासरत थी,‎ उसे उनके पिता ने खरीदा था।‎ महिला का ससुराल आमापारा‎ बालोद व मायका ग्राम खुरसुनी है।‎ विवाद की वजह से पति से अलग रहती थी। पति व‎ पत्नी के बीच तलाक को लेकर‎ मामला कोर्ट में लंबित है।‎

हत्या के बाद शव को कपड़े से ढंका

पुलिस के अनुसार मृतका को‎ उनकी बहन सुबह से कॉल कर रही‎ थी लेकिन अटेंड नहीं कर रही थी।‎ जिसके बाद बहन ने अपने पहचान‎ के एक व्यक्ति को घर भेजा तब‎ संध्या की लाश छत में पड़ी थी।‎ आरोपी ने हत्या के बाद शव को कपड़े से ढंक दिया था। जिसके बाद सुबह 11.30 बजे के‎ आसपास अर्जुन्दा पुलिस को‎ सूचना दी गई।

Leave a Reply