रोहिणी में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, आठ लोग गिरफ्तार, सभी आरोपी महिलाएं गृहिणियां हैं, पैसा कमाने के लिए देह व्या

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रोहिणी सेक्टर-17 में चल रहे इस रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपी महिलाएं गृहिणियां हैं जिन्होंने अधिक पैसा कमाने के लिए देह व्या

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बृहस्पतिवार को देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए इस मामले में 42-वर्षीय एक व्यक्ति समेत सात महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों को के. एन. काटजू मार्ग पुलिस थाने के एक दल ने बुधवार को गश्त के दौरान गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रोहिणी सेक्टर-17 में चल रहे इस रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपी महिलाएं गृहिणियां हैं जिन्होंने अधिक पैसा कमाने के लिए देह व्यापार में शामिल हुईं। 

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया, एक छापेमारी दल का गठन किया गया था और थाना प्रभारी द्वारा हस्ताक्षरित नोटों के साथ हेड कांस्टेबल को नकली ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल के संकेत के बाद मौके पर छापेमारी की गयी और रैकेट चला रहे व्यक्ति समेत सात महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। 

तायल ने कहा, विस्तृत पूछताछ के बाद, आरोपी महिलाओं को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत नोटिस जारी किया गया। हालांकि, मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्रम पर पहले भी देहव्यापार को लेकर एक मामला दर्ज है। 

Leave a Reply