शूटआउट – दो को गोली लगी, बिल्डर का सुसाइड, ऑटो ड्राइवर मर्डर में एक अरेस्ट

यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दो बड़ी घटनाएं हो गईं, वहीं एक मामले में पुलिस को सफलता भी मिली है। शुक्रवार को बदमाशों ने राजधानी में अंधाधुंध फारिंग की। फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है।

लखनऊ में शूटआउट: दो को गोली लगी, बिल्डर का सुसाइड, ऑटो ड्राइवर मर्डर में एक अरेस्ट

यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दो बड़ी घटनाएं हो गईं, वहीं एक मामले में पुलिस को सफलता भी मिली है। शुक्रवार को बदमाशों ने राजधानी में अंधाधुंध फारिंग की। फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर बिल्डर ने खुद को गोली से उड़ा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर की हत्या मामले में एक युवक भी गिरफ्तार किया है। 

पहला मामला सरोजनीनगर का है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों पर दिन दहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें रितेश और सुवांशु नामक व्यक्ति घायल हो गए। एक के कंधे और दूसरे के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

दूसरी मामला हजरतगंज क्षेत्र का है। यहां एक बिल्डर ने खुद को गोली से उड़ा लिया। आरजी कंस्ट्रक्शन के मालिक रजनीश गोयल ने शुक्रवार को खुद की गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। बिल्डर ने सुसाइड नोट में खुद को जिम्मेदार बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं दूसरी ओर यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल ऑटो ड्राइवर सुभाष पाल की पिछले दिनों चंदन मिश्रा नामक युवक ने हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह फरार था। पुलिस को चंदन की तलाश थी। शुक्रवार को आखिरकार पुलिस ने चंदन को गिरफ्तार कर लिया है

Leave a Reply