CG संयुक्त सचिव ने प्रभारी प्राचार्य को हटाने तथा 17 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

संयुक्त संचालक शिक्षा हेमंत उपाध्याय ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर के प्रभारी प्राचार्य को हटा दिया है। उनके स्थान पर विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता एसडी पांडेय को प्रभारी प्राचार्य की जबाबदारी दी गई है।हटाये गए प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी अनुशंसा की गई है।

संयुक्त संचालक शिक्षा हेमंत उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को वे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर के निरीक्षण पर पहुंचे थे।उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आरके विश्वकर्मा, आकस्मिक निरीक्षण की सूचना होने पर दो घण्टे विलम्ब से विद्यालय पहुंचे। संयुक्त संचालक का आरोप है कि उनके साथ प्रभारी प्राचार्य द्वारा अभद्रतापूर्ण वाद-विवाद करते हुए यह कहा गया कि मैं बीमार हूं आपके डर से विद्यालय आया हूं, नही तो नहीं आता। अगर मुझे कुछ हुआ तो उसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी। जिस पर संयुक्त संचालक द्वारा पहले उन्हें समझाइश दी गई कि यदि आप बीमार थे तो इसकी सूचना आपको सक्षम अधिकारी को तथा विद्यालय में मोबाईल अथवा अन्य माध्यम से दी जानी चाहिए थी, और बीमारी की अवस्था में आपको अभी विद्यालय आने की आवश्यकता नहीं थी एवं आप स्वस्थ्य होने पर अपना मेडिकल प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते थे। आपकी अभी विलंब से उपस्थित होना आपके कार्य के प्रति लापरवाही को प्रदर्शित करती है। उन्होंने बताया कि आरके विश्वकर्मा को प्रभारी प्राचार्य के पद से हटाकर विद्यालय में पदस्थ वरिष्ठ व्याख्याता एसडी पाण्डेय को प्राचार्य का प्रभार दिया गया। संयुक्त संचालक ने बताया कि आरके विश्वकर्मा प्रभारी प्राचार्य के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर को प्रेषित किया गया है।संयुक्त संचालक शिक्षा हेमंत उपाध्याय द्वारा गुरुवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लखनपुर, हाई स्कूल अंधला. शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अंधला तथा शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलफिली एवं प्राथमिक शाला अजबनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान व्याप्त कमियों को दूर करने निर्देशित किया गया।

250 छात्राएं और 14 शिक्षक पहुंचे विलंब से – संयुक्त संचालक शिक्षा हेमंत उपाध्याय ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या लखनपुर के प्रार्थना में सम्मलित हुए। प्रार्थना शासन के निर्देशानुसार होना नहीं पाया गया तथा प्रार्थना में छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति अत्यंत कम थी। विलंब से आने वाले लगभग 250 छात्राओं से संयुक्त संचालक ने चर्चा की एवं उन्हें निर्धारित समय पर विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय हेतु निर्धारित विद्यालयीन समय में 14 शिक्षक , कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए तथा विद्यालय में अनुशासन का अभाव पाया गया। विद्यालय में कक्षा नवमीं के छात्राओं द्वारा बताया गया कि उन्हें आज तक निश्शुल्क पाठ्य पुस्तक प्राप्त नहीं हुआ है। इस संबंध में प्राचार्य द्वारा बताया गया कि उन्होंने मांग पत्र वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया है। संयुक्त संचालक द्वारा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में रखी गई अतिरिक्त पाठ्य पुस्तकों का विद्यालय के प्राचार्य काशीनाथ साहू, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक स्वर्ण टोप्पो की मदद से तत्काल पाठ्य पुस्तक वितरण कराया गया जिससे छात्राओं में हर्ष व्याप्त था।

ये शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित – संयुक्त संचालक शिक्षा हेमंत उपाध्याय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर के प्रभारी प्राचार्य आरके विश्वकर्मा, एसडी पाण्डेय, रश्मि गुप्ता एवं आरआर सिंह व्याख्याता, रंजना श्रीवास्तव, नीलम खेस श्रीमती सविता वर्मा, वंदना सिन्हा व्याख्याता (एलबी), आदित्य कुमार सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला), परमान राजवाड़े एवं राधिका चौहान जनभागीदारी शिक्षक एसएन महंत एवं दीपक कुमार यादव सहायक ग्रेड- 03 एवं सिकन्दर केरकेट्टा भृत्य निर्धारित विद्यालयीन समय में अनुपस्थित पाए गए। जिस कारण उन्हे कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

Leave a Reply