महिला से रेप के आरोप में मिर्ची बाबा गिरफ्तार, जेल जाते समय इंकलाब जिंदाबाद के लगाए नारे, कलेक्टर से जल समाधि की अनुमति मांगी

मध्यप्रदेश। मिर्ची बाबा को पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है कि उसे संतान नहीं हो रही थी। जब वह अपनी समस्या लेकर बाबा के पास गई तो उसे दवा पिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मिर्ची बाबा को भोपाल में जज ने जेल भेज दिया है। जेल जाते समय उसने नारा लगाया- “इंकलाब जिंदाबाद! मुझे झूठा फंसाया जा रहा है। मैं संघर्ष की लड़ाई लड़ूंगा।”

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि उन्होंने बच्चे पैदा होने का झांसा देकर नशे की गोलियां खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता रायसेन की रहने वाली है। 28 वर्ष की महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया है कि उसकी शादी को चार साल हो चुके हैं। बच्चे नहीं हैं। इस वजह से मिर्ची बाबा के संपर्क में आई थी। बाबा ने 17 जुलाई को भोपाल के मीनाल रेसीडेंसी’ स्थित अपने कथित आश्रम में दुष्कर्म किया था। बाबा ने पूजा-पाठ कर संतान होने का दावा किया। उसे बुलाकर इलाज के नाम पर नशे की गोलियां खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी मिर्ची बाबा को पकड़ने के लिए भोपाल की पुलिस टीम बीती रात ग्वालियर पहुंची, जहां सुबह बाबा को एक होटल से गिरफ्तार कर ले गई है।

कौन है मिर्ची बाबा – वैराग्यानंद गिरी महाराज उर्फ मिर्ची बाबा ने वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में चर्चा में आए थे। जब उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन किया था। साथ ही ऐलान किया था कि यदि दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं जीते तो वह जल समाधि ले लेंगे। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर विजयी हुई। मिर्ची बाबा की जल समाधि पर सवाल उठे। इसके बाद वे गायब हो गए थे। फिर अपने वकील के माध्यम से भोपाल कलेक्टर से जल समाधि की अनुमति मांगी, जिसे अमान्य कर दिया गया।

Leave a Reply