महिला सिपाही के घर अचानक पहुंच गया दारोगा, कुर्सी पर बैठकर पानी पिया, फिर कर दी ऐसी हरकत, अब जाएगी नौकरी और जाएगा जेल

यूपी के फिरोजाबाद जिले के थाना रसूलपुर में तैनात महिला कांस्टेबल के साथ एटा के दरोगा ने छेड़छाड़ कर दी। कांस्टेबल ने दरोगा के छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है।

आमतौर पर महिलाओं के साथ रेप और छेड़छाड़ किस्से रोजाना सुनने को मिल जाते हैं। यूपी के फिरोजाबाद जिले से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां महिला से छेड़खानी तो जरूर हुई लेकिन छेड़छाड़ करने वाला कोई और नहीं यूपी पुलिस का एक दारोगा था। दारोगा ने अपने ही विभाग की महिला से शर्मनाक हरकत कर डाली। महिला सिपाही ने दारोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसके साथ ही महिला सिपाही का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।

दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे जेल भेजा जाएगा। मामला जिले के रसूलपुर का है। यहां तैनात महिला कांस्टेबल के साथ एटा के दारोगा ने छेड़खानी कर दी। जानकारी के अनुसार महिला कांस्टेबल थाना रसूलपुर में थाने से कुछ ही दूरी पर वह एक मकान में किराए पर अकेली रहती है। एटा के अलीगंज थाने में तैनात दरोगा इरफान अहमद बुधवार शाम करीब उसके कमरे पर आया। आरोप है कि महिला घर में अकेली थी।

महिला सिपाही ने आने का कारण पूछा तो दरोगा ने बताया कि वह काम से आया था। इसलिए मिलने आ गया। दरोगा के आने पर महिला सिपाही ने कमरे के बाहर दरवाजे के सामने कुर्सी डाल दी। जिस पर दरोगा बैठ गया। दरोगा को पीने के लिए पानी भी दिया। वह उससे बातचीत करने लगा। महिला सिपाही ने उपनिरीक्षक से कहा कि उसे ड्यूटी पर जाना है। उसका फोन आ रहा है। महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि दरोगा खड़ा हुआ और चलते-चलते बदतमीजी करने के साथ ही छेड़छाड़ कर दी। दरोगा ने विरोध पर गालियां दी। धक्का-मुक्की के बाद वह कमरे से भाग गया। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों के साथ थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश कुमार सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया। 

Leave a Reply