गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप पर शानदार पार्टी, पिस्टल से केक काट कर मनाया जश्न, नाच-गान के साथ हथियार लहरा कर फुल मस्ती

बॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप का जोरदार जश्न मनाया। इस मौके पर उसने साज-सज्जा, नाच-गान, खान-पान से भरपूर रंगीन महफिल सजाई और पिस्टल से केक काटकर अपनी भावनाओं का इजहार किया। उसके बाद हथियार लहरा कर मस्ती की।

प्यार, तकरार और ब्रेकअप। आजकल युवाओं के बीच यह आम बात हो गई है। गर्लफ्रेड-बॉयफ्रेंड के बीच ब्रेकअप की जानकारी अक्सर किसी को नहीं मिल पाती है क्योंकि दोनों इसे छिपाते हैं। लेकिन, बिहार के समस्तीपुर से गर्लफ्रेड से ब्रेकअप का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जब दो दिल जुड़े तो किसी को पता नहीं चला। लेकिन दिलों के टूटने पर ऐसा धमाका हुआ कि पिस्टल तक निकल गया। बॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप का जोरदार जश्न मनाया। इस मौके पर उसने साज-सज्जा, नाच-गान, खान-पान से भरपूर रंगीन महफिल सजाई और पिस्टल से केक काटकर अपनी भावनाओं का इजहार किया। उसके बाद हथियार लहरा-लहरा कर दोस्तों के साथ मस्ती और डांस किया। इसका वीडियो बनाकर वायरल भी किया गया

यह घटना समस्तीपुर के विद्यापति नगर इलाके की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल होता रहा। वीडियो में एक युवक अपने दोस्तों के साथ सजे-धजे एक घर में पिस्टल से केक काटते दिख रहा है। वायरल वीडियो में केक पर अमित एंड निशा ब्रेकअप डे लिखा हुआ है। वीडियो में पीछे दर्द भरा भोजपुरी गाना उ त दूसरा के डोली में सवार हो गईल, तीर हमरा करेजवा के पार हो गईल गाना भी बज रहा है। हालांकि, मीडिया हाउस इस वीडियो के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply