रक्षाबंधन के दिन रात में पिता ने किया रेप, मां से बोली बेटी- पापा गंदे हैं; FIR  दर्ज

लड़की ने बताया कि डर के मारे वो रात को सो गई थी। इस घटना का पता उसके भाई-बहनों को भी नहीं चल सका था। जिसके बाद उसकी मां उसे लेकर अपने पीहर चली गई। अब इस मामले में केस दर्ज करवाया गया है।

रक्षाबंधन के दिन इस पिता ने अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी 11 साल की यह नाबालिग लड़की घटना के बाद से दहशत में रह रही थी। पीड़िता ने बिलखते हुए अपने साथ हुई ज्यादती की कहानी अपनी मां को बताया। बेटी ने मां से कहा – पापा गंदे हैं। बेटी की पूरी कहानी सुन मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

मामला राजस्थान के डूंगरपुर का है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की मां रक्षाबंधन के दिन अपने पीहर गई थी। 14 तारीख को जब मां पीहर से वापस लौटी तब बेटी ने रोते हुए अपनी मां को बताया कि पापा बहुत गंदे हैं। इसके बाद लड़की ने अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी उन्हें बताई है। 

रात में पिता ने किया दुष्कर्म – रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की ने अपनी मां को बताया कि रक्षाबंधन के दिन उनके पीहर जाने के बाद रात को उसके पिता उसके पास आ गए। इसके बाद उन्होंने उसके साथ रेप किया। लड़की काफी सहमी हुई थी। लड़की ने बताया कि डर के मारे वो रात को सो गई थी। इस घटना का पता उसके भाई-बहनों को भी नहीं चल सका था। बेटी की बातें सुनने के बाद उसकी मां उसे लेकर अपने पीहर चली गई। पीड़िता के नाना-नानी को जब यह बात चली तब उनके भी होश उड़ गए

Leave a Reply