बड़ा हादसा : दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, दो बच्‍चों और महिला की मौत; 64 झुलसे

उत्तर प्रदेश। भदोही में एक दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने की वजह से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 64 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। पंडाल में घटना के दौरान 200 के करीब लोग मौजूद थे। आरती का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की सूचना है।

रविवार की रात भदोही के औराई कस्बे स्थित के एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई। इसमें 12 और 10 साल के 2 लड़कों और 45 साल की एक महिला की मौत हो गई। जबकि 64 अन्य लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे 42 लोगों को वाराणसी में भर्ती कराया गया। झुलसे लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्‍चे हैं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। एडीजी राम कुमार ने हादसे की जांच के लिए 4 सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी है।

Leave a Reply