Cg breaking: रावण दहन के दौरान नहीं जला रावण का सर, निगम प्रशासन ने लिपिक को किया निलंबित, चार अन्य को कारण बताओ नोटिस

धमतरी। यूं तो सरकारी कामों में अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही आम बात है लेकिन विजयदशमी के दौरान निर्माण किए गए रावण के मूर्ति में भी घोर लापरवाही सामने आया है। दरअसल धमतरी जिले में दशहरा उत्सव के दौरान रावण दहन में रावण का सर जला ही नहीं, जिस पर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।IMG 20221006 184424 800x445 1 console corptech

लापरवाही बरतने के आरोप में निगम प्रशासन ने सहायक ग्रेड 3 लिपिक राजेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वही 4 अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी है किया है।

Leave a Reply