Cg Breaking शिक्षक सुनिल का शव नहर मेंं बरामद

मशरक के कर्णकुदरिया नहर में मिले शव की पहचान सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज के सुनील सिंह शिक्षक के रूप में हुई। मशरक थाना क्षेत्र के कर्णकुदरिया नहर के पानी में तैरते शव को ग्रामीण युवकों द्वारा निकाला गया। मृतक अधेर के शव की पहचान सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज प्रखंड क्षेत्र के परौली पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिंह के छोटे भाई व बिरेन्द्र सिंह उर्फ तारबाबू का 41वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई है। सुनील सिंह वर्तमान में परौली बली टोला मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक पद पर पदस्थापित रहे है। सुनील सिंह चार भाई में तीसरे नंबर पर थे। दुसरे नंबर के उनका भाई डाॅ. अनिल कुमार सिंह जो वर्तमान में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। लकड़ी नवीगंज प्रखंड जो सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बोर्डर पर है। हालांकि घटना कैसे हुआ यह अभी स्पष्ट नही हो सका है। घटना के संबंध में जानकारी उजागर करने में स्थानीय पुलिस लगी हुई है।

Leave a Reply