मौसम अलर्ट – आज फिर बरसेंगे मेघ, मुंबई में येलो अलर्ट; 5 अन्य राज्यों में भी चेतावनी

आज भी दिल्ली के कई हिस्से जलमग्न हो सकते हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र और उत्तर भारत समेत देश के पांच राज्यों में भारी बारिश के साथ येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिवाली नजदीक है लेकिन, देश के कई हिस्से अभी भी मॉनसूनी बारिश जारी है। राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई। आज भी दिल्ली के कई हिस्से जलमग्न हो सकते हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र और उत्तर भारत समेत देश के पांच राज्यों में भारी बारिश के साथ येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारतीय राज्यों में अगले दो से तीन दिन वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। एमआईडी के मुताबिक, 9 अक्टूबर को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, “कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों के नाम हैं- उत्तराखंड, पश्चिम यूपी, पूर्वी यूपी, पूर्वी राजस्थान और आज पश्चिम एमपी और गुजरात। यहां आठ और नौ अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है।”

दिल्ली में आगे भी बारिश

आईएमडी वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, “दिल्ली के सभी 12 जगहों पर शनिवार को बारिश हुई। मध्यम बारिश कल तक जारी रहेगी। कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। कल बारिश कम होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 10 अक्टूबर से हालांकि बारिश की संभावना कम है।”

Leave a Reply