50 वर्षीय महिला से 2 पुलिसकर्मियों ने की हैवानियत, गैंगरेप के बाद गुप्तांग पर लातों से

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है, जबकि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों आरोपी पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

झारखंड के लोहरदगा जिले के एक गांव में खेत में घास काटने गई एक 50 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दो पुलिस कर्मियों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है, जबकि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों आरोपी पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना 4 अक्टूबर की देर रात की है, जब दो लोगों ने कथित तौर पर नशे में धुत होकर खेत में उसके साथ मारपीट की। शिकायत में कहा गया है कि महिला अपने मक्का के खेत में घास काट रही थी जब दो पुलिसकर्मी वहां आए और उन दोनों पुलिसकर्मियों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया और उसके गुप्तांगों में लात मारी, जिससे अत्यधिक खून बह रहा था

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला के परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क नहीं किया और उसे गंभीर चोटों को देखते हुए अस्पताल ले जाया गया। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में रेफर करने से पहले उसे पहले लोहरदगा सदर (जिला) अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply