Cg Breaking : हाथियों की दहशत से ग्रामीणों ने लिया.. बड़ा एक्सन.. देखें

वनांचल क्षेत्र में कई किसान खरीफ सीजन में मक्का की खेती करते हैं। इन किसानों के खेतों में इन दिनों मक्का फसल तैयार हो गए है। हाथियों के दहशत के चलते समय से पहले किसान मक्का फसल की कटाई कर रहे हैं, ताकि हाथी फसल को न खा दें।

नगरी ब्लाक के वनांचल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम अरसीकन्हार,खालगढ़ बोईरगांव,संदबाहरा, मादागिरी, उजरावन,रिसगांव, खल्लारी आदि गांवों के किसान मक्का की खेती करते हैं। खेतों व बाड़ी में मक्का पककर तैयार है। समर्थन मूल्य में एक नवंबर से धान व मक्का खरीदी की घोषणा के बाद से किसान अपने खेतों में तैयार मक्का फसल की कटाई कर एकत्र कर रहे हैं, ताकि समय पर कटाई-मिंजाई होने पर तत्काल समर्थन मूल्य पर मक्का बेच सके। क्षेत्र के कई किसान अपने खेतों में मक्का की खेती करते हैं। वहीं क्षेत्र में हाथियों की दहशत है। ऐसे में किसान हाथी आए इससे पहले अपने खेतों में तैयार मक्का फसल की कटाई कर उत्पादन को एकत्र कर रहे हैं, ताकि उन्हें हाथी आने पर नुकसान उठाना न पड़े।

एकावरी के जंगल में पहुंचे हाथियों का झुंड

वन विभाग व ग्रामीणों के अनुसार नगरी ब्लाक के ग्राम एकावरी के जंगल क्षेत्र के आसपास हाथियों की झुंड विचरण कर रहे हैं, जो कभी भी गांव क्षेत्र में आकर मक्का फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि वन विभाग खल्लारी क्षेत्र मार्ग को सील कर दिया है। वन परिक्षेत्र रिसगांव रेंज के अधिकारी-कर्मचारी हाथियों के झुंड पर नजर रखे हुए है।

Leave a Reply