Cg Breaking – आरक्षक ने अपने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, दो माह के भीतर दो पुलिसकर्मियों के मौत से हड़कंप..

गरियाबंद जिले में आरक्षक ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। आरक्षक मैनपुर थाने में पदस्थ था। आरक्षक का नाम दिनेश कोसले बताया जा रहा है। आरक्षक ने खुद को गोली क्यों मारी यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो माह के भीतर दो पुलिस कर्मियों की मौत से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

एसडीओपी अनुज गुप्ता ने बताया कि मैनपुर थाना में पदस्थ आरक्षक दिनेश कोसले रात में अपने कमरे में सोने गया था। जब सुबह उसे जगाने कर्मचारी गए तो कमरे में शव मिला। उन्होंने थाने के रायफल से अपने आप को गोली मारी है। आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। साथी कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

टीआई ने थाने के में लगाई थी फांसी

ज्ञात हो कि आरक्षक थाना परिसर के भीतर बने आवास में निवास करता था। वह मंदिर हसौद रायपुर का रहने वाला था। एक वर्ष से मैनपुर थाना में पदस्थ था। अभी दो माह पहले ही मैनपुर थाना में पदस्थ एक एएसआई शंकर लाल सिदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। मैनपुर थाना में 2 माह में यह दूसरी घटना है। सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस के अधिकारी और जवान किन परिस्थितियों में ऐसे कदम उठाने के लिए मजबूर हैं।

Leave a Reply