Breaking जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, दो गुटों के बीच चली गोली-तलवारें6 गंभीर रूप से घायल

श्योपुर। श्योपुर में दो गुटों के बीच सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गोली-तलवारें चली। वहीं लाठियां भी जमकर भांजी गई। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों घायलों को कोटा के लिए रेफर किया गया है। वहीं चार लोगों का इलाज श्योपुर जिला अस्पाल में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला आवदा थाना इलाके के हलगांवड़ा गांव के मंदिर के पास की शासकीय जमीन का है। बताया गया है कि, विनोद मीणा अपने परिवार जनों के साथ इस जमीन की सफाई करवा रहे थे। इसी दौरान भारत मीणा के पक्ष के लोग अपने परिवार के लोगों के साथ वहां पहुंच गए। पहले दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच और कहासुनी हुई। इसके बाद लाठी-डंडे और तलवारें चलने लग गई। एक पक्ष ने बंदूक से फायर कर दिया। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हुए हैं। दिल में दो को नाजुक हालत में राजस्थान के कोटा शहर के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। इस बारे में श्योपुर एसपी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि आवदा थाना इलाके में एक सरकारी जमीन के विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हुआ है। मामले की जांच करवा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply