ब्रेकिंग – आश्रम में साध्वी से गैंगरेप, 4 साधकों ने ही लूट ली अस्मत, महंत का विवादित व्यान बोले- यहां रहना है तो यह सब सहना पड़ेगा

उत्तरप्रदेश की राजधानी से गैंगरेप की शर्मनाक खबर सामने आई है। इस बार आश्रम के साधकों ने साध्वी के साथ ही घिनौंना काम किया है। आरोपियों ने साध्वी को नशीला पदार्थ खिलाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं विरोध करने पर उसे जाने से मारने की धमकी दी है। फिलहाल मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

gang rape with Sadhvi in ashram : गैंगरेप का यह मामला लखनऊ के जानकी आश्रम का है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि नशे की हालत में उसके साथ दुराचार किया। वहीं जब इस मामले की शिकायत महंत से की तो उन्होंने आरोपितों का ही पक्ष लिया और यहां तक कह दिया है कि यहां रहना है तो यह सब सहना पड़ेगा। मामले में एडीसीपी पूर्वी का कहना है कि साध्वी के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपितों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जायेगी।

gang rape with Sadhvi in ashram : मूल रूप से प्रयागराज के करछना की रहने वाली साध्वी ने पुलिस को बताया कि वह पहले मथुरा के रुकमणि बिहार आश्रम में रहती थी। जब वह प्रयागराज में माघ मेले में गई थी। यही पर एक साधिका से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। सावन में यह साधिका वृंदावन स्थित रुकमणि बहार आश्रम में आयी थी। इसी दौरान साधिका ने उसे बताया था कि जानकी मन्दिर आश्रम के महंत हनुमान दास ने उसे अपने आश्रम में बुलाया है। उसके कई बार कहने पर वह लखनऊ इस आश्रम में आकर रहने लगी थी। चार अक्टूबर को यह साधिका भाई की तबीयत खराब होने की बात कहकर वाराणसी चली गई थी।

gang rape with Sadhvi in ashram : पीड़िता का आरोप है कि साधिका के वाराणसी जाने के बाद चार अक्टूबर को ही साधक दुर्वासा ने खाने में नशीला पदार्थ दे दिया था। आरोप है कि उसके बेसुध होने पर दुर्वासा के साथ छोटे मौनी, बड़े मौनी और मनमोहन दास ने दुराचार किया। देर रात होश में आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र पाया। वहीं चारों आरोपित भी खड़े थे। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply