Crime ब्रेकिंग – पत्नी की अदला-बदली से इनकार करने पर पति ने पत्नी की पिटाई, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज…

उसका पति, जिसकी पहचान मोहम्मद अम्मार के रूप में हुई है, बीकानेर में एक होटल का मैनेजर है। उसके खिलाफ भोपाल के एक थाने में मामला दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने अम्मार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो उसे ‘बेवकूफ’ और ‘अशिष्ट’ कहा गया। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब का आदी है और कई लड़कियों और लड़कों के साथ उसके शारीरिक संबंध थे। पुलिस के अनुसार, महिला दो महीने पहले अपने मायके भोपाल में आई थी। उस समय उसकी मां यात्रा पर थी। जब वह लौटी तो महिला ने उसे आपबीती सुनाई। इसके बाद उसकी मां ने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा।

शिकायत दर्ज होने के बाद से अम्मार फरार है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी सास और नदद, दोनों ने उसके पति के साथ मिलकर 50 लाख रुपये दहेज की मांग की। उसने कहा कि उसके ससुराल वालों ने उसकी शिकायतों पर कभी ध्यान नहीं दिया और उसे ‘मॉडर्न’ बनने के लिए कहा। महिला ने यह भी कहा कि पिटाई के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह कई महीनों तक बीमार रही।

Leave a Reply