महिला जेल कर्मी को हुआ कैदी से प्यार, बच्चे को दिया जन्म, ऐसे हुआ खुलासा…!!

ब्रिटेन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जेल की महिला अधिकारी को कैदी से इश्क हो गया। उसने गैरकानूनी तरीके से क्रूर हत्यारे की मदद की। जब महिला ऑफिसर का तबादला दूसरी जेल में हो गया तो वह फर्जी नाम का सहारा लेकर मुजरिम से मिलती रही। बाद में महिला एक बच्चे की मां बनी।

कैदी से संबंध का खुलासा

द सन की रिपोर्ट के अनुसार जब महिला अधिकारी ने बच्चे को जन्म दिया। तब कैदी के साथ उनके संबंध का खुलासा हुआ। जांच में महिला को गैरकानूनी तरीके से कैदी की मदद करने का दोषी पाया गया। अदालत ने उसे 20 महीने की जेल की सजा सुनाई है। हालांकि, छोटे बच्चे की देखभाल के लिए एक अन्य कोर्ट ने महिला को राहत दी है।

महिला अधिकारी की दलील

महिला अधिकारी का नाम कैथरिन है। कैथरिन ने हत्यारे के बच्चे को जन्म दिया। जेल में दोनों की मुलाकात हुई थी। महिला अधिकारी ने कहा कि वो कैदी से बहुत प्यार करती है।

कैदी के पास था मोबाइल

कैदी के पास मोबाइल था, लेकिन कैथरिन ने इसकी सूचना जेल प्रशासन को नहीं दी। महिला जिस कैदी के बच्चे की मां बनी है। उसे कोर्ट ने हत्या के आरोप में सजा सुनाई है। वह एक महिला को जान से मारने की सजा काट रहा है। कैथरिन ने अदालत में स्वीकार किया कि कैदी की अनुचित तरीके से मदद की थी। वह अपने पद से इस्तीफा देना चाहती थीं, लेकिन अपने मोहब्बत से दूर हो जाने के डर से ऐसा नहीं किया।

Leave a Reply