भारत जोड़ो यात्रा का आज 45वां दिन.. यहा पहुचा यात्रा.. देंखे

भारत जोड़ो यात्रा’ का पहले दिन से प्रथम पृष्ठ एवं jantaserishta.com पर फूल कव्हरेज सिर्फ जनता से रिश्ता में… देखते रहें लगातार…. येरागेरा गांव से समर्थकों के साथ राहुल ने की यात्रा शुरु कर्नाटक। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 45वां दिन है। कर्नाटक के येरागेरा गांव से आज की पदयात्रा शुरू हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता के साथ पदयात्रा कर रहे है। PreviousNext मल्लिकार्जुन खडग़े कांग्रेस के नए बॉस यानी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। 26 अक्टूबर को वह पद संभालने के लिए तैयार हैं। खबर है कि इस मौके पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी दिल्ली पहुंचने वाले हैं। खास बात है कि अगर ऐसा होता है, तो भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद यह पहला मौका होगा, जब वह पदयात्रा के बीच दिल्ली जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि 26 अक्टूबर को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में राहुल भी शामिल होंगे। उस दौरान खडग़े पार्टी अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। फिलहाल, यह जिम्मेदारी सोनिया गांधी निभा रही हैं। इससे पहले राहुल पार्टी अध्यक्ष थे, लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया था। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 7 सितंबर को राहुल की अगुवाई में यात्रा शुरू की थी। इस दौरान पदयात्री कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक की दूरी तय करेंगे। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, पार्टी 150 दिनों में 12 राज्यों से होते हुए 3 हजार 570 किमी की दूरी तय करेगी

Leave a Reply