ब्रेकिंग – इंसानियत शर्मसार, नाबालिग बहन से भाई ने कई बार किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर किया ये काम

इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना मुंबई से आई है। जहां एक 14 वर्षीय युवती से उसके ही भाई ने दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब वह गर्भवती हो गई।

मुंबई। देश से आए दिन रेप से जुड़ी हुई ऐसी खबरें सामने आती हैं जो इंसानियत को शर्मसार कर देती हैं। ऐसी ही एक खबर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से आई है। यहां 34 वर्षीय एक युवक के खिलाफ 14 साल की एक किशोरी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता रिश्ते में आरोपी की बहन लगती है और अपराध का खुलासा उसके गर्भवती होने के बाद हुआ। अधिकारी के मुताबिक, सोनोग्राफी में किशोरी के पांच महीने की गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद उसके परिजन ने मुंबई के सांता क्रूज इलाके स्थित वकोला पुलिस थाने का रुख किया।

अधिकारी ने कहा, “पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके रिश्ते के भाई (34) ने पहली बार रायगढ़ जिले के करजत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने कई मौकों पर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।”

अधिकारी के अनुसार, “हमने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। हमने मामला नेरल पुलिस थाने को सौंप दिया है, जिसके अधिकार क्षेत्र में करजत आता है।” उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply