छत्तीसगढ़ के इस जिले में फहराया गया पाकिस्तानी तिरंगा, सरकार पर लगाए गए गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने क्या है? 

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा फहराया जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने वीरवार को यह जानकारी दी।

जिले के सरिया थाना क्षेत्र में पाकिस्तानी झंडा फहराने के आरोप में फल विक्रेता मुश्ताक खान (52) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को मंगलवार शाम शिकायत मिली थी कि खान ने अटल चौक स्थित अपने घर में पाकिस्तानी झंडा फहराया हुआ है। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद खान के घर पहुंची पुलिस ने झंडा को उतारकर जब्त कर लिया।

आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-153(क) के तहत सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच, घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सरिया थाने के बाहर प्रदर्शन किया और खान के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की।

वहीं भाजपा ने ट्विटर पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इधर हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, उधर आप छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी झंडा फहरवा रहे हैं। भाजपा ने कहा कि उधर आपके राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, इधर टुकड़े-टुकड़े गैंग समर्थित छत्तीसगढ़ में आपके शासन में पनप रहे हैं।

Leave a Reply