छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा एसोसिएशन में हुआ फेरबदल, अफसरों को बांटी गई जिम्मेदारी, जानिए किसको क्या प्रभार मिला…
रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के अफसरों ने अपने संघ में फेरबदल हुआ है। अब एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा बनाए गए हैं। अभिषेक माहेश्वरी को सचिव, तारकेश्वर पटेल, प्रज्ञा मेश्राम और राकेश शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए हैं। सुखनंदन राठौड़, आकाश गिरेपुंजे कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी बनाया गया है
छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के संघ में पदों को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक में बड़ी संख्या में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी पहुंचे। मार्गदर्शक के रूप में राज्य पुलिस सेवा से IPS बन चुके अधिकारी भी पहुंचे। इसके बाद नामों को तय किया गया।
अध्यक्ष बने ओपी शर्मा 2005 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। संघ के सचिव के पद पर 2013 बैच के अधिकारी अभिषेक माहेश्वरी को चुना गया। माहेश्वरी रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हैं। कार्यालय प्रभारी के रूप में DSP मनोज ध्रुव सह कार्यालय प्रभारी के रूप में DSP गुरु नारायण प्रधान का चुनाव किया गया।
अफसरों की बैठक में बनी सहमति
अफसरों की बैठक में यह सहमति बनी कि सीधी भर्ती से प्रत्येक बैच के एक अधिकारी का नामांकन उसी बैच के अधिकारी करेंगे और इसकी सूचना देंगे। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स से प्रशांत श्रीवास्तव, निरीक्षक संवर्ग से आशीष शुक्ला व रक्षित निरीक्षक संवर्ग से गुरजीत सिंह को कार्यकारिणी के सदस्य के पद पर चुना गया। इससे पहले अध्यक्ष का जिम्मा प्रफुल्ल ठाकुर के पास था।