आठ साल की बच्ची से 16 साल के चाचा ने किया रेप, लहूलुहान हालत में घर पहुंची तो पता चला

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दुष्कर्म का एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। गाय चराने गई आठ साल की बच्ची के साथ 15 वर्षीय नाबालिग लड़के ने बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। परिजन को इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

दरअसल, जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में निवासरत तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 साल की बच्ची शनिवार को माता पिता के खेत में काम के लिए चले जाने से गाय चराने जंगल में गई हुई थी। साथ में पड़ोस का एक 15 साल का लड़का भी था, जो बच्ची की चाचा हैं। कथित चाचा ने 8 साल की बच्ची की साथ रेप की वारदात को अंजाम दे दिया। और किसी को नहीं बताने को कहा गया। जब मासूम घर लौटी तो बहुत ही सुस्त और डरी हुई बैठी थी। शाम को माता-पिता खेत से वापस लौटे तो बच्ची की खून से लथपथ और फटे कपड़े की हालात को देख कर हैरान हो गए। बाद में इस वारदात की जानकारी। इसके बाद डायल-112 के मदद से उप स्वास्थय केन्द्र में इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन बच्ची की गम्भीर हालात देख ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया। वहा इलाज़ जारी हैं। अस्पताल पुलिस ने मेमो तैयार कर संबंधित थाने को भेज दिया हैं।

व‍ही इस मामले में पुलिस नाबालिग आरोपी के खिलाफ़ अपराध दर्ज़ कर लिया हैं।

Leave a Reply