CG ब्रेकिंग – दूसरे राज्य का धान छत्तीसगढ़ में बेचने का था प्लान, अवैध परिवहन करते 4 वाहन जब्त…

गरियाबंद/ देवभोग – कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर देवभोग प्रशासन ओडिशा सीमाओं पर 15 चेक पोस्ट लगाकर ओडिशा से आने वाले धान को रोकने में सफल हुआ है, पर कुछ नाकों पर कर्मियों की लापरवाही के कारण धान डंप भी हुआ है तो उस पर भी प्रशासन की पैनी नजर है। अवैध परिवहन रोकने कलेक्टर लगातार मातहतों को निर्देश के साथ साथ आवश्यक टिप्स भी दे रहे हैं। एसडीएम अर्पिता पाठक भी लगातार फील्ड पर रहती हैं।

इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को दोपहर से देर रात तक एसडीएम ने गांवों में दबिश दी। सुपेबेडा के डोंगरीपारा, कोसुमकानी,व माहूलकोट के धौराझोलापारा में 7 घरों में छापा मार कर 567 बोरा धान जब्त किया। इस तरह अब तक 1275 बोरा धान जब्त किया जा चुका है। इसकी कीमत 13 लाख बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदा शुरु हो चुकी है ऐसे में दूसरे राज्य से धान लाकर छत्तीसगढ़ में बेचने का प्लान था, अवैध परिवहन करते 4 वाहन भी जब्त किए गए हैं। एसडीएम पाठक ने बताया कि अवैध भंडारण की सूचना मिलते ही सम्बंधित पटवारियों से परीक्षण कराया जाता है। अपने धान होने का दावा करने वालों के खेत का भौतिक सत्यापन किया जाता है, अब तक उन्हीं के धान जब्त किए गए हैं जिनके खेतों में फसल कटी हुई नहीं पाई गई।

Leave a Reply