CG ब्रेकिंग: प्रदेश में सर्वाधिक गौमूत्र खरीदी में इस जिले का पहला स्थान, 106 किसान ब्रह्मास्त्र का ले रहे हैं लाभ…

गौमूत्र खरीदी: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना के तहत प्रदेश में सर्वाधिक गौमूत्र खरीदी में जांजगीर-चांपा जिला पहले स्थान पर है। जिले के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिला 9 हजार 2 सौ 28 लीटर गौमूत्र खरीदी के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। इसके साथ ही कलेक्टर सिन्हा के निर्देशन में जिले में गौमूत्र से फसलों में कीटनियंत्रक और वृद्धि के लिए ब्रह्मास्त्र और जीवामृत उत्पाद तैयार किया जा रहा है, जिससे जिले के किसान अधिकाधिक लाभान्वित हो रहे हैं। जिले में वर्तमान में 106 किसान गौमूत्र से बने उत्पाद जीवामृत एवं ब्रह्मास्त्र का लाभ ले रहें हैं। जिससे जिले के किसानों को खर्चीले रासायनिक कीटनाशकों से मुक्ति मिल रही है और वे जैव कीटनाशकों का उपयोग कर लाभन्वित हो रहे है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड अकलतरा के तिलई गौठान एवं विकासखण्ड नवागढ़ के खोखरा गोठान में चार रूपये प्रति लीटर की दर से अब तक 7 हजार 216 लीटर गोमूत्र खरीदी की जा चुकी है तथा गौमूत्र से बने उत्पाद ब्रह्मास्त्र का 106 किसानों के खेतों में प्रयोग कराया गया है। विकासखण्ड अकलतरा के तिलई गोठान के आरती स्व सहायता समूह की महिलायें गौमूत्र से जीवामृत वृद्धिवर्द्धक और ब्रह्मास्त्र कीटनाशक बना रही है। महिलाओं ने यहां जीवामृत 200 लीटर एवं ब्रह्मास्त्र 9 सौ 11 लीटर बनाकर 8 सौ 64 लीटर उत्पाद विक्रय से कुल 51 हजार 200 रूपये लाभ प्राप्त कर लिया है। इसी प्रकार विकासखण्ड नवागढ़ के खोखरा गोठान में सागर स्व-सहायता समूह की महिलायें गोमूत्र से कीटनाशक बनाने में जुटी हुई है। उन्होंने अबतक 9 सौ 74 लीटर ब्रह्मास्त्र (कीट नियंत्रक) एवं 400 लीटर जीवामृत (वृद्धिवर्धक) बनाकर विक्रय कर 64 हजार 700 रुपये का लाभ प्राप्त कर लिया है।

Leave a Reply