रायगढ़ ब्रेकिंग – नदी में मिली विस्फोटक सामग्री, पुलिस और ATS जांच में जुटी

महाराष्ट्र। रायगढ़ जिले में पेन की भोगवती नदी में विस्फोटक पदार्थ तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। बम निरोधक दस्ते ने उसे निष्क्रिय कर दिया। मौके पर रायगढ़ SP सहित लोकल क्राइम ब्रांच और मुंबई ATS की टीम भी पहुंच गई है।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घारगे ने कहा कि रायगढ़ के पेन की भोगवती नदी में जिलेटिन की छड़ें तैरती हुई पाई गईं। इसके बाद, बम निरोधक दस्ते द्वारा इसे निष्क्रिय किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि बम जैसी कोई वस्तु तैरती हुई मिली है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की। छानबीन में पता चला कि यह एक प्रकार का डमी बम था। पुलिस इस मामले में शुक्रवार को पूरे इलाके की तलाशी लेगी।

Leave a Reply