नाबालिग से छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था टीचर, हुआ सस्पेंड

सागर जिले के मुड़िया देहरा स्कूल में पदस्थ शिक्षक शमीम खान को सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने, नाबालिग से छेड़छाड़ और उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

दरअसल, 48 साल का शमीम खान 17 साल की किशोरी से छेड़छाड़ करता था। उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा था। आरोपी शमीम ने उसकी मां को साल भर पहले ही भगा ले गया था। अब उसकी नजर बेटी पर थी। वह उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए बोलता था। इसकी शिकायत पीड़िता ने बीना थाने में दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया और उसे डर के कारण पढ़ाई छोड़नी पड़ी। इसके बाद पीड़िता ने राज्य बाल संरक्षण आयोग से गुहार लगाई तब जाकर कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ शुक्रवार शाम FIR दर्ज की।

बीना थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि पीड़िता ने महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक ने आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

Leave a Reply