IPL 2023 से पहले Mumbai Indians और Chennai Super Kings में बड़ा बदलाव, कई दिग्गज प्लेयर्स हुए बाहर

MI AND CSK RETAIN AND RELEASE PLAYERS FOR IPL 2023: यदि बात विश्व के सबसे सफल लीग की करें तो निश्चित ही IPL ही उनमें नंबर वन पर है। इसमें खेलकर कई क्रिकेटर्स ने अपना भविष्य बनाया है। इसी बीच IPL 2023 का ऑक्शन दिसंबर में होने जा रहा है। इस ऑक्शन से पहले ही मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने BCCI को अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंप दी है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं कि कौन-कौन से प्लेयर्स को दोनों टीमों ने रिटेन और रिलीज किया है।

MI AND CSK RETAIN AND RELEASE PLAYERS FOR IPL 2023: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने अपने धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है। पोलार्ड साल 2010 से ही मुंबई के साथ जुड़े हुए थे, लेकिन आईपीएल 2022 में वह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हुए। IPL 2022 के 11 मैचों में कीरोन पोलार्ड सिर्फ 141 रन ही बना पाए हैं और गेंद से उन्होंने चार विकेट हासिल किए थे। पोलार्ड के अलावा फैबियन एलन, मयंक मारकंडे, ऋतिक शौकिन और टाइमल मिल्स को भी रिलीज किया गया है।

Leave a Reply