CG ब्रेकिंग – इंजीनियर की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने सुसाइड नोट किया बरामद

दुर्ग। जिले में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। यह मामला प्रेम प्रसंग का है। जानकरी के अनुसार, दुर्ग जिले में रह कर PAT की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतिका का नाम खुशबू नेताम दिल्ली राजहरा की रहने वाली थी। उसके पिता बिजली विभाग में इंजीनियर हैं। यहां छात्रा पद्दनाभपुर चौकी के आदित्य एंटरप्राइजेस और दिव्या एंटरप्राइजेस के ऊपर पीजी में रहती थी।

जानकारी के मुताबिक, छह महीने पहले ही खुशबू नेताम दुर्ग आई थी। यहां पर पीजी में रहकर दुर्ग मुक्ति नगर के एसपी एग्रीकल्चर में PAT की कोचिंग कर रही थी। घटना वाले दिन शनिवार को कोचिंग से अपने रूम लौटी थी। रात में जब सहेली उससे मिलने आई तो खुशबू के रूम का दरवाजा अंदर से लॉक देखा। सहेली ने कई बार कॉल भी किया पर कोई जवाब नहीं आया, जिसके बाद इसकी जानकारी मकान के मालिक को दी गई।

जिसके बाद मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना थाने में दी। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरावाज तोड़क देखा तो शव पंखे पर लटक रहा था। उसने अपने दुपट्टे से फंदा बनाया था। पुलिस ने पंचनामा कर शव को फंदे से नीचे उतारा और शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा शाम करीब 5 बजे कोचिंग से घर लौटी थी, इसके बाद उसने खुदकुशी की। घटना के वक्त वह कमरे में अकेली थी। उसकी रुम पार्टनर शुक्रवार को बीमार होने की वजह से अपने घर चली गई थी।

वहीं पुलिस ने शव के पास से मोबाइल और एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें मृतिका ने एक लड़के का नाम जिक्र किया है सुसाइड नोट में मृतिका ने लिखा कि वह एक लड़के से बहुत प्यार करती है। उसके साथ शादी भी कर चुकी है। डेढ़ साल से दोनों साथ है। घर वाले उनके रिश्ते से नाराज है। इसलिए वह खुदकुशी कर रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस युवती के मोबाइल के आधार पर लड़के से संपर्क कर उससे इस मामले में पूछताछ करेगी। जांच के बाद ही इस बारे में पता चल पायेगा कि लड़की ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की है।

Leave a Reply