CG ब्रेकिंग – सौदागर बना था पुलिस, महादेव बुक के सटोरियों से था कनेक्शन, एसपी ने किया सस्पेंड

भिलाई। Mahadev Book: आनलाइन सट्टा खिलाए जाने वाले महादेव बुक एप की संलिप्तता के आरोप में जिले में पहली बार किसी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई हुई है। एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने कुम्हारी थाना में पदस्थ सिपाही सहदेव सिंह यादव को महादेव बुक में संलिप्तता के आरोप में निलंबित कर दिया है।

साथ ही सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद सिपाही पर बर्खास्तगी की भी गाज गिर सकती है।

कुम्हारी थाना में पदस्थ सिपाही सहदेव सिंह यादव लंबे समय से ड्यूटी से गायब है। जिले के पूर्व एसएसपी बद्रीनारायण मीणा ने भी इस सिपाही को अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने के मामले में निलंबित किया था। कुछ महीने पहले सिपाही को कुम्हारी थाना में नई पदस्थापना मिली थी। लेकिन, नई पदस्थापना मिलने के बाद भी सिपाही ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। वो महादेव बुक के सटोरियों से सतत संपर्क में था और खुद भी सट्टा का संचालन कर रहा था

इसके अलावा उस पर पुलिस विभाग की गोपनीय सूचनाएं लीक करने का भी आरोप है। इन सभी आरोप के आधार पर एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने सिपाही सहदेव सिंह यादव को निलंबित कर दिया है। बता दें कि सिपाही सहदेव सिंह यादव का महादेव बुक से जुड़े सटोरिये वैशाली नगर निवासी सतनाम सिंह और राज गुप्ता सीधा संबंध रहा है। पूर्व में भी सिपाही पर सतनाम सिंह और राज गुप्ता के साथ मिलकर जुआ और सट्टा खिलाने का आरोप लग चुका है।

क्रिकेट पर सट्टा खिलाते सटोरिए गिरफ्तार

धमधा क्षेत्र में क्रिकेट सट्टा खिला रहे दो आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने जब छापामार कार्रवाई की। तब एक ही आरोपित पकड़ाया। वहीं दूसरा आरोपित फरार हो गया था। जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कलारपारा धमधा वार्ड 15 निवासी हेमंत साहू को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस को देखकर दूसरा सटोरिया बजरंग चौक धमधा निवासी तुका शर्मा फरार हो गया। पुलिस आरोपित हेमंत साहू को लेकर थाना गई और दूसरे आरोपित तुका शर्मा को बाद में गिरफ्तार किया गया। आरोपित तुका शर्मा ही मुख्य सटोरिया है। आरोपित के पास से 1150 रुपये नकद, सट्टा पट्टा और मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई है

Leave a Reply