Bank Strike: कल देशभर में बैंकों की हड़ताल, AIBEA ने किया ऐलान…

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने 19 नवंबर को बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते देशभर में बैंक सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल बुलाई है। इसको लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया, “अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव ने भारतीय बैंक संघ को हड़ताल का नोटिस दिया है, जिसमें बताया गया है कि उनके सदस्य अपनी मांगों के चलते 19.11.2022 को हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव रखते हैं।” यूनाइटेड फोरम ने भी अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ की हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने कहा, हम AIBEA हड़ताल और मांगों को अपना पूरा समर्थन देते हैं।

नवंबर में बैंक की छुट्टियां

19 नवंबर : हड़ताल के कारण बैंक बंद।

20 नवंबर : रविवार का अवकाश।

23 नवंबर : सेंग कुत्सनेम के चलते शिलांग में बैंक बंद, बाकि जगह कामकाज होगा।

26 नवंबर : चौथा शनिवार होने के चलते बैंक बंद।

27 नवंबर : रविवार का अवकाश।

Leave a Reply