प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष आनंद दीक्षित रायपुर से गिरफ्तार, 12 करोड़ घोटाले मामले में था फरार

बुरहानपुर के जिला अस्पताल हुए 12 करोड़ घोटाले के मामले में फरार चल रहे प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष आनंद दीक्षित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आनंद को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी आनंद दीक्षित पुलिस से बचने के लिए अपना हुलिया चेंज कर लिया था। आरोपी ने बड़ी दाढ़ी रख ली थी, जिससे कि वह पहचान में ना आ सके, लेकिन पुलिस ने 137 दिन बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीक्षित पर 7 लाख 65 हजार का गबन करने का आरोप है। आनंद दीक्षित के गिरफ्तार होने के बाद अब बचे दो आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। दरअसल, साल 2020-21 में जिला अस्पताल बुरहानपुर में 12 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देश में लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। घोटाले का मास्टरमाइंड पूर्व आरएमओ डॉक्टर प्रतीक नवलखे को जुलाई में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के पास से नकद भी बरामद किए गए थे।

Leave a Reply