Cg Breaking–विधवा महिला के पुराने प्रेमी ने नए प्रेमी से आशिकी नहीं कर सका बर्दाश्त, कर दी महिला की हत्या, जाने क्या है पूरा मामला..

Love Triangle बिलासपुर। बिलासपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया विधवा महिला का नया प्रेमी बनाना पुराने प्रेमी को नागवार गुजरा। उसने महिला को शराब पिलाई और गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को सड़क किनारे झाड़ में फेंककर भाग गया।

शनिवार की सुबह शव सरकंडा पुलिस ने शव को बरामद किया। पुलिस ने दोनों प्रेमियों को हिरासत में लिया है। हत्या करने वाले युवक ने अपराध करना स्वीकार किया है।

सरकंडा पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि बहतराई रोड गीतांजलि सिटी फेस टू के पीछे सड़क किनारे झाड़ में महिला की लाश मिली है। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। मृतका के हाथ में टेटू में शनिच लिखा हुआ था। इसके आधार पर पुलिस मृतका के पहचान की कोशिश करने लगी। पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि महिला को शर्मा विहार और स्वर्णा विहार कालोनी के आसपास घुमते हुए देखा गया था। महिला की पहचान सरकंडा के जबड़ापारा निवासी मुन्नी केंवट पति शनिच केंवट (48) के रूप में हुई। सूचना पर स्वजन भी घटना स्थल पहुंचे। स्वजन ने पुलिस को बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply