Govt Holiday Breaking: दशहरा दिवाली के अलावा इन दिनों में भी रहेगी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, प्रशासन ने जारी किया निर्देश…
बस्तर Govt Holiday List CG 2023।। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2023 में जिला उत्तर बस्तर कांकेर के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
जारी निर्देश के अनुसार नवाखई 08 सितम्बर 2023 शुक्रवार, दुर्गा महानवमी 23 अक्टूबर 2023 सोमवार और दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा 13 नवम्बर 2023 सोमवार को संपूर्ण कांकेर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। बता दें कि ये निर्देश बैंक, कोषालय एवं उप कोषालय को छोड़कर अन्य सरकारी कार्यालयों के लिए लागू होंगे। बैंक, कोषालय एवं उप कोषालय इन छुट्टियों के दिन में भी खुले रहेंगे।