CG News: मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, ‘इस बार मन नही’ तो क्या चुनाव नहीं लड़ेंगे मंत्री टीएस सिंहदेव…जानें पूरी खबर
अंबिकापुर।। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जब सप्ताहभर पूर्व सरगुजा संभाग के दौरे पर थे, तब सूरजपुर सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक खत्म होने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि, चुनाव से पहले वे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। उनके इस बयान ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया था। वहीं लोग इस बयान के कई तरह के मायने निकाल रहे थे।
इसी बीच एक बार फिर सरगुजा दौरे पर पहुंचे टीएस सिंहदेव ने चुनाव लडने को लेकर अपने मन की बात कह ही दी। शहर के गांधी स्टेडियम में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, इस बार चुनाव लडने का सही में मन नहीं है, वहीं अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं इसके पहले 2008, 2013 और 2018 में मन में भी था कि चुनाव लडऩा है,, लेकिन इस बार चुनाव लडने का वैसा मन नहीं है, जैसा पहले रहता था।
वहीं छत्तीसगढ़ में इस बयान के बाद से सियासी पारा चढ़ गया है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आगामी विधानसभा चुनाव लड़ते हैं या नहीं। लेकिन उनका यह बयान सियासी गलियारों में भूचाल ला सकता है।