युवक निकला घूमने वापस नहीं लौटा, जहर पीकर दे दी जान, खेत में मिली लाश…

जांजगीर-चांपा।। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में एक युवक ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली है। वह सुबह घर से घूमने के लिए निकला था और वापस लौटा ही नहीं। इसके बाद शाम को गांव के लोगों ने खेत में युवक की लाश पड़ी देखी। इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम 20 वर्षीय रितेश देवांगन है। वह सरखों गांव का निवासी है। वह अपने परिवार के साथ रहता था। रितेश ने 10वीं तक की पढ़ाने करने के बाद पढ़ाई छोड़ दिया था। युवक घर में ही कोसा बुनाई का काम करता था। वहीं सोमवार सुबह से रितेश घर से घूमने के लिए निकल गया। लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटा।

इसके बाद परिजनों ने उसे फ़ोन किया, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया तब परिजनों ने गांव में भी पता लगाया, पर उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद शाम को गांव के लोगों परिजनों ने की सूचना दी कि खेत में रितेश की लाश पड़ी है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply