CG गर्भवती हत्याकांड: जेठ निकला हत्यारा, दुष्कर्म का किया विरोध तो गला घोंटकर गर्भवती सत्या की कर दी हत्या…पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर।। गर्भवती हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने हत्या मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीती रात को मृतिका सत्या की लाश संदिग्ध अवस्था में कमरे के भीतर मिली थी। आज सुबह सिविल लाइन पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी, हत्या का आरोपी मृतिका की जेठ निकला। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात आरोपी जेठ ने मृतिका के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया, विरोध करने पर आरोपी ने मृतिका सत्या सिंह की हत्या कर दिया।

साक्ष्य छुपाने का किया प्रयास

आरोपी प्रकाश सिंह हत्या के बाद जरूरी साक्ष्य को छुपाने का प्रयास किया था, ताकि पुलिस और अन्य परिजनों को लगे कि यह सामान्य मौत है, लेकिन आरोपी की यह साजिश कामयाब नहीं रहा। पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही साजिश का पर्दाफाश कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20230117 WA0015 1 800x445 1 console corptech

जबरदस्ती करने का किया प्रयास

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात आरोपी जेठ प्रकाश सिंह ने मृतिका सत्या सिंह से जबरदस्ती करने का प्रयास किया था, मृतिका ने इसका विरोध किया तो गुस्से में आकर आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दी, और हत्या को छुपाने के लिए मनगढ़ंत कहानी बना रहा था।

गर्भ से थी मृतिका

जानकारी की माने तो मृतिका सत्या सिंह पेट से थी। कुछ वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। आसपास के लोगों का यह भी मानना था कि आरोपी जेठ प्रकाश का छोटे भाई की पत्नि पर गंदी नियत शुरू से ही था। आरोपी लगातार सत्या को परेशान करता रहता था जिसका विरोध सत्या करती थी। कल रात आरोपी को इतना गुस्सा आया की उसने गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी हत्या की बात को कबूल कर चुका है। बीती रात जराहाभाटा इंदु चौक के पास एक मकान में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की लाश रूम में संदिग्ध अवस्था में मिली है, मृतक महिला अपने पति और परिवार के साथ रह रही थी। परिजनों ने घटना की जानकारी सिविल लाइन थाने में दी है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला गर्भ से थी, पुलिस पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply