शर्मनाक: शौच गई नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग।। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर शौच के लिए गई नाबालिग लड़की से एक युवक ने दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। 15 वर्षीय बालिका मैदान करने के लिए गई थी। इस दौरान ग्राम ढाबा निवासी आरोपी रोहित ने बालिका का रास्ता रोका और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। इधर पीड़िता रोते हुए अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पीड़ता के परिजनों की शिकायत के बाद कुम्हारी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी शादीशुदा है।

Leave a Reply