खुशखबरी: राज्य के लाखों कर्मचारियों का फिर बढ़ेगा 4% DA, जल्द जारी होंगे आदेश- इतनी बढ़ेगी सैलरी, CM का बड़ा बयान…

भोपाल।। मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। शिक्षकों के बाद अब जल्द कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी, जिसके बाद उनका डीए 34% से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। इसका लाभ प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों मिलेगा। इसकी पुष्टी खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की है। संभावना है कि एक हफ्ते के अंदर वित्त विभाग की ओर से महंगाई भत्ते में वृद्धि के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि राज्य कर्मचारियों को भी राज्य सरकार चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर देगी। इसके भुगतान के आदेश एक-दो दिन में जारी होंगे। इस वृद्धि के बाद राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के समान 38 प्रतिशत हो जाएगा। इस फैसले से राज्य सरकार पर प्रतिवर्ष एक हजार 400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

दरअसल, वर्तमान में मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है। 4 फीसदी वृद्धि के बाद यह 38 फीसदी हो जाएगा। यह कब से लागू होगा, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। आदेश जारी होने के बाद ही तय हो पाएगा कि नया डीए जुलाई 2022 या जनवरी 2023 से लागू होगा और एरियर किस तरह से कब दिया जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग ने तैयारी कर ली है और प्रस्ताव बनाकर सीएम को भेज दिया है, जिस पर जल्द मुहर लगने की संभावना है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी

प्रदेश में नियमित शासकीय कर्मचारी 6 लाख 40 हजार हैं और 1 लाख 10 हजार वर्क चार्ज और दैनिक वेतन भोगी हैं, ऐसे में कुल 7.50 लाख कर्मचारी है, जिन्हें 38 फीसदी डीए का लाभ मिलेगा। डीए बढ़ने पर न्यूनतम 15500 रुपए वेतन पाने वालों को 625 रुपए और अधिकतम 2 लाख 15000 रुपए वेतन पाने वाले अफसरों को 9000 रुपए का हर महीने लाभ होगा। इनमें राज्य सरकार के सुपर क्लास-1, क्लास-1, द्वितीय श्रेणी, तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं।

Leave a Reply