4 लोगों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार: बीजेपी नेता बेटों की बीमारी से थे परेशान, कल परिवार सहित खा लिया था जहर…

मध्यप्रदेश।। विदिशा में जहर खाकर आत्महत्या करने वाले बीजेपी नेता, उनकी पत्नी और दो बच्चों का आज एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। ये मंजर देखकर पूरा मोहल्ला रो पड़ा। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

WhatsApp Image 2023 01 26 at 9.32.23 PM 2 3 console corptech

दरअसल, विदिशा के बंटी नगर निवासी पूर्व पार्षद संजीव मिश्रा कल शाम 5 बजे एक लाइलाज बीमारी से ग्रस्त अपने दोनों बेटों को जहरीला पदार्थ खिलाकर बाद में अपनी पत्नी नीलम मिश्रा के साथ खुद जहर खा लिया था। सुसाइड करने से पहले उन्होंने फेसबुक पर भावुक पोस्ट भी की थी। जिससे उनके परिजनों को इस बारे में जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बेटों की मौत हो चुकी थी। संजीव मिश्रा और उनकी पत्नी नीलम मिश्रा की हालत गंभीर थी। उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दंपति ने भी दम तोड़ दिया।

इस घटना ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया था। पोस्टमार्टम के बाद आज चारों शवों का एक साथ मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व पार्षद संजीव मिश्रा और उनकी पत्नी नीलम को छोटे भाई ने मुखाग्नि दी। वहीं उनके दोनों बेटों को बड़े भाई के बेटे ने मुखाग्नि दी।

WhatsApp Image 2023 01 26 at 10.04.26 PM 1 console corptech

 

वार्ड नंबर 30 के पार्षद चंद्र पाल दांगी ने बताया कि संजीव मिश्रा काफी मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। वो पिछले कुछ समय से अपने बच्चों की बीमारी के चलते काफी परेशान थे। कई बार इस संबंध में बात होती थी, लेकिन बीमारी का इलाज ना होने से वे काफी डिप्रेशन में थे। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

Leave a Reply