मैनपाट महोत्सव 2023: बॉलीवुड, छालीवुड व भोजपुरी के साथ स्थानीय कलाकार महोत्सव में बांधेंगे समा, जानें कब कौन सा कलाकार देंगे प्रस्तुति…

मैनपाट महोत्सव 2023।। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के पर्यटन को बढ़ावा देने, लोक संस्कृति के संरक्षण तथा विकास को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मैनपाट महोत्सव का आयोजन हर साल किया जाता हैं। इस वर्ष महित्सव स्थल कमलेश्वरपुर के रोपखार जलाशय के समीप 14 से 16 फरवरी तक किया जा रहा हैं। महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड, छालीवुड व भोजपुरी के मशहूर कलाकरों के साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां से समा बांधेंगे। महोत्सव में पहलवानों का दंगल, एडवेंचर स्पोर्ट्स, मेला, विभागीय स्टॉल भी प्रमुख आकर्षण होंगे।

Screenshot 2023 02 03 21 55 44 12 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 console corptech

मैनपाट महोत्सव शुरुआती दिन यानी 14 फरवरी को बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक शशि सुमन, छालीवुड कलाकार पदमश्री अनुज शर्मा, लोक गायिका आर्या नंदिनी और सरगुजिहा गायक संजय सुरीला अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं, महोत्सव का दूसरा दिन यानी 15 फरवरी को भोजपुरी स्टार पवन सिंह, मशहूर हास्य कलाकार सुनील पाल, छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरु साहू, बचपन का प्यार फेम सहदेव दिर्दो सहित कई अन्य कलाकार व स्कूली छात्र- छत्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Screenshot 2023 02 03 21 56 19 36 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 console corptech

महोत्सव के दौरान पर्यटकों को मैनपाट की खूबसूरत प्राकृतिक सौन्दर्य स्थल टाइगर पॉइंट, मेहता पॉइंट, फिश पॉइंट के साथ जलजली, उल्टापानी जैसे अद्भुत नजारे भी देखने को मिलेंगे।

Screenshot 2023 02 03 21 56 53 00 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 console corptech

Leave a Reply