डॉगी की मौत से दुखी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान: कुत्ते के बेल्ट को बनाया फांसी का फंदा, जानिए पूरा मामला…

कोरबा।। जिले में एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह अपनी डॉगी की मौत के बाद से परेशान थी। इसके बाद उसने कुत्ते के बेल्ट से ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया गया है कि उसका दोस्त भी उसे परेशान किया करता था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

रामपुर के सिंचाई कॉलोनी में रहने वाली ऋचा सोंधिया (20) रायपुर में रहकर DCA की पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां दुर्ग राजस्व विभाग में चपरासी के पद पर पदस्थ है। बताया गया कि ऋचा ने कुछ समय पहले अनिकेत मिश्रा के साथ मिलकर 40 हजार रुपए में कुत्ता खरीदा था। ऋचा उससे बहुत प्यार करती थी। रायपुर में भी उसने कुत्ते को अपने साथ रखा था। इस बीच छुट्टी होने के कारण वह घर आ गई थी। साथ में कुत्ते को भी अपने साथ ले आई थी।

इस बीच एक हफ्ते पहले कुत्ते की मौत हो गई। वह अचानक से बीमार हो गया था। ऋचा ने उसे डॉक्टर को भी दिखाया था। फिर भी बात नहीं बनी। बस इसी घटना के बाद से ऋचा दुखी रहने लगी। दिन भर रोती रहती थी। वहीं उसका दोस्त अनिकेत उसे परेशान करता था । कहता था कि तुम्हारे चलते ही कुत्ते की मौत हुई है। ये ठीक नहीं हुआ है। उसे फोन पर बुरा-भला कहता रहता था।

Chhattisgarh Korba girl student suicide hanging by dog belt Dog death news in hindi console corptech

 

कुत्ते के बेल्ट को ही बनाया फंदा- दरअसल रविवार को दोपहर के वक्त ऋचा ने घर पर फांसी लगा ली। उस वक्त उसकी मां नहा रही थी। उसे पता ही नहीं चल सका और ऋचा ने अपने कुत्ते के बेल्ट को ही फंदा बनाया और फिर उसी फंदे पर झूल गई। कुछ देर बाद जब छात्रा की मां दुर्गा वापस निकली, तब उसने अपनी बेटी की लाश देखी। ये देखते ही वह जोर- जोर से रोने लगी थी।

पिता की भी हो चुकी है मौत- दुर्गा की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। आस-पास के लोगों ने बताया कि दुर्गा के पति की भी मौत हो चुकी है। इसलिए दोनों मां-बेटी साथ में रहते थे। इस बीच ये सब कुछ हो गया। घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई थी। पुलिस को भी इस घटनाक्रम की जानकारी दी गई। अब सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

कुत्ते के बेल्ट के साथ सोती थी बेटी- घटना को लेकर ऋचा की मां दुर्गा ने बताया कि मेरी बेटी की मौत का जिम्मेदार उसका दोस्त है। वो बहुत परेशान करता था। गंदा गंदा कहता था। डॉगी भी मर गया, उसके कारण मेरी बेटी दुखी रहती थी। वही इलाज कराने भी ले गई थी। इसके बाद मेरी बेटी उसी के पट्टे को अपने साथ रखकर सोया करती थी। रात भर रोती थी, उसकी आंख सूज गई थी। मेरी बेटी के साथ बहुत गलत हुआ है।

Leave a Reply